भूगोल

67वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा

  • सारगैसो सागर एक हिस्सा है - उत्तरी अटलांटिक महासागर का
  • भारत और चीन के बीच सीमा-रेखा को क्या कहा जाता है? - मैकमोहन रेखा
  • राजस्थान में बहुत कम वर्षा होती है, क्योंकि - हवाएं किसी प्रकार की बाधाओं को पार नहीं करती है, जिसके कारण ठण्डा होने के लिए आवश्यक ऊंचाई नहीं प्राप्त होती है
  • करेवा किस प्रकार की खेती के लिए प्रसिद्ध है? - केसर
  • भारत का कौन-सा राज्य थोरियम उत्पादन में अग्रणी है? - केरल
  • अखबारी कागज उद्योग निम्न में से किस स्थान पर अवस्थित है? - नेपानगर
  • भारत में प्रथम कोयला खान कहां खोदी गयी? - रानीगंज
  • भारत की जनगणना, 2011 के अनुसार, सबसे अधिक अनुसूचित जनजाति कौन है? - भील
  • बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है? - कोसी
  • बिहार के किस जिले में तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात अवस्थित है? - कैमूर
  • एशिया की सबसे बड़ी एवं ताजा-जल वाली गोखुर झील बिहार में कौन-सी है? - कनवार झील
  • बिहार के किस जिले में सबसे अधिक सोने का भण्डार मिला है? - जमुई
  • बिहार के किस जिले को ‘सिल्क सिटी’ के नाम से जाना जाता है? - भागलपुर
  • भारत की जनगणना, 2011 के अनुसार, बिहार में महिला साक्षरता दर क्या है? - 51.51%
  • सौरमण्डल का प्रधान आकाशी पिण्ड कौन-सा है? - सूर्य
  • पृथ्वी की आन्तरिक परत नीफे के निर्माण में किन तत्त्वों की प्रचुरता है? - निकेल और फेरम
  • भौगोलिक अपरदन चक्र की संकल्पना इनमें से किसने प्रस्तुत की है? - डब्ल्यू. एम. डेविस
  • गरजने वाली चालीसा, क्रुद्ध पचासा, चीखने वाली साठा पवनें पृथ्वी के किस गोलार्द्ध में चलती हैं? - दक्षिणी गोलार्द्ध
  • एक घड़ी सुबह ठीक 6 बजे सेट की जाती है। यह घड़ी 24 घण्टे में 10 मिनट आगे बढ़ जाती है। जब दूसरे दिन यह घड़ी 11 बजे पूर्वाह्न इंगित करती है, तो सही समय क्या होगी? - पूर्वाह्न 10 बजकर 48 मिनट
  • 5 और 6 बजे के बीच किस समय घड़ी की दोनों सूइयां एक साथ होंगी? - 5 बजकर 27 मिनट

UPSSSC PET परीक्षा 2022

  • विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बीच स्थित है। - नेपाल और तिब्बत
  • भारत में ‘अक्टूबर की गर्मी’ का मुख्य कारण क्या है? - उच्च आर्द्रता से जुड़ा उच्च तापमान
  • किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है? - कोसी
  • कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है? - माजुली द्वीप
  • UNFCCC का अर्थ क्या है? - यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज
  • बिहार राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है - 94,163 वर्ग कि.मी.
  • कौन से भारत के दो पड़ोसी द्वीप देश हैं? - श्रीलंका, मालदीव
  • ओमान की राजधानी कहां है - मस्कट
  • अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का मुख्यालय कहां है? - स्विट्जरलैंड
  • अरावली पर्वत श्रेणी में सबसे ऊंचा शिखर कौन-सा है? - गुरुशिखर
  • ग्रीष्मकाल में उत्तरी मैदानों में बहने वाली पवन कहलाती है - लू
  • भारत की मानक-याम्योत्तर रेखा है - 83° 30' पू. देशान्तर
  • कौन-सी घटना की प्रतिक्रिया में भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया गया था? - क्रिप्स मिशन की विफलता
  • कौन-सा सबसे ऊंचा भारतीय शिखर है? - कंचनजंगा
  • सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सेवा-निवृत्ति की आयु क्या है? - 65 वर्ष
  • पौधे अपने पोषक तत्व मुख्यतः कहां से प्राप्त करते हैं? - मिट्टी
  • ओजोन होल किससे संबंधित है? - समताप मंडल में ओजोन परत की मोटाई में कमी से
  • इजराइल की राजधानी कहां हैं? - जेरूसलेम
  • किसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है? - कुर्ग
  • 2014 में बनाया गया भारत का 29वां राज्य कौन-सा है? - तेलंगाना
  • भारत में किस स्थान पर दिन और रात के तापमान में व्यापक अंतर पाया जा सकता है? - थार मरुस्थल राजस्थान
  • विश्व को कितने प्रमुख काल क्षेत्रें (टाइम जोन) में विभाजित किया गया है? - 24
  • कौन-सा जनसंख्या परिवर्तन का घटक नहीं है? - रुग्णता
  • लक्षद्वीप की राजधानी कहां है? - कवरत्ती
  • उस जंगल का नाम बताइए जिसे ‘पृथ्वी ग्रह के फेफड़े के रूप में जाना जाता है। - अमेजन वर्षा वन
  • भारत के कितने राज्य बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते हैं? - 5
  • पोलैंड की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है? - ज्लॉटी
  • पृथ्वी का सबसे बड़ा अंतःस्थलीय जल निकाय क्या है? - कैस्पियन सागर
  • सागौन के जंगल भारत के किस राज्य में पाए जाते हैं? - मध्य प्रदेश
  • सामान्य वर्षा में अचानक वृद्धि हो जाती है और कई दिनों तक लगातार जारी रहती है। इसे कौन-सा मानसून कहा जाता है? - प्रस्फोट (फटना)