‘सीएम दा हैसी’ पोर्टल

सितंबर 2022 में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए इम्फाल में ‘सीएम दा हैसी’ नाम से एक वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया।

  • आम जनता www.cmdahaisi.mn.gov.in पर लॉग इन करके वेब-पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ इस पोर्टल के जरिये जनता की शिकायतों का एक निर्धारित समय में निवारण करेगा। प्रकोष्ठ कार्रवाई करने योग्य शिकायतों को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को उपलब्ध करायेगा।