मानव विकास रिपोर्ट, 2021-22

8 सितंबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा ‘मानव विकास रिपोर्ट’ (Human Development Index) 2021 जारी किया गया।

  • तीन दशकों में पहली बार लगातार दो वर्षों में भारत के अपने स्कोर में गिरावट दर्ज की गई है।
  • भारत की रैंकिंग 2020 में 130 से गिरकर मानव विकास सूचकांक 2021 में 191 देशों में से 132वें स्थान पर हो गई है।
  • भारत का एचडीआई स्कोर 0-633 है, जो इसे मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखता है।
  • भारत में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 2020 में 69-7 से 2021 में 67-2 वर्ष हो गई है।
  • भारत में स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष 11-9 वर्ष हैं और स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष 6-7 वर्ष हैं। भारत का सकल राष्ट्रीय आय (GNI) प्रति व्यत्तिफ़ स्तर 6,590 डॉलर है।

शीर्ष रैंकिंग वाले देश

रैंकिंग

देश

एचडीआई मूल्य

1

स्विट्जरलैंड

0.962

2

नॉर्वे

0.961

3

आइसलैंड

0.959

4

हांगकांग

0.952

5

ऑस्ट्रेलिया

0.951

132

भारत

0.633

GK फ़ैक्ट

  • मानव विकास सूचकांक विश्व भर के विभिन्न देशों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर का मापन करता है।
  • इस सूचकांक का विकास भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन एवं पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक द्वारा वर्ष 1990 में किया गया था, जिसका उपयोग संयुत्तफ़ राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा देशों के विकास को मापने के लिए किया जाता है।
  • पहला मानव विकास सूचकांक वर्ष 1990 में जारी किया गया।