भूगोल

बीपीएससी सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी

  • समुद्री ताप ऊर्जा का उत्पादन निम्नलिखित में से किस कारण से होता है? - समुद्र की विभिन्न सतहों में तापान्तर के कारण
  • किसी उपग्रह के लिए पलायन वेग 11 km/sec है। उपग्रह को ऊर्ध्व से 60° पर प्रक्षेपित किया गया है, इस स्थिति में पलायन वेग क्या होगा? - 11 km/sec
  • एक सेकन्ड्स दोलक को रॉकेट में माउन्ट किया गया है। इसका दोलनकाल घटेगा यदि रॉकेट - ऊपर की ओर समान वेगवृद्धि से बढ़ता है
  • 1 फेम्टोमीटर कितने मीटर के बराबर होता है? - 10-15 m
  • प्रकाश-वर्ष किसकी इकाई है? - दूरी
  • बूढ़ी गंगा, कोशी, पुनपुन, कमला में से सबसे कम लम्बाई (कि.मी. में) वाली नदी/उपनदी है - पुनपुन
  • बिहार के कृषि जलवायु क्षेत्रें में से कौन सबसे अधिक मखाना का उत्पादन करता है? - पुर्वोत्तरीय जलोढ़ मैदान
  • हांगकांग, टोक्यो, सिंगापुर, सिडनी में से कौन-सा शहर सबसे पहले सूर्यास्त का अनुभव करता है? - सिडनी
  • अफगानिस्तान किस देश के साथ सबसे लम्बी अन्तरराष्ट्रीय सीमा रखता है? - पाकिस्तान
  • कैलिफोर्निया, तुर्की, विक्टोरिया, साइबेरिया में से कौन-सा जंगल/झाड़ी दावानल भूमध्य जलवायु के प्रकार का नहीं - साइबेरिया
  • किस देश में अप्रवासी भारतीय (2018) सबसे अधिक संख्या में रहते हैं? - मॉरीशस
  • खैबर दर्रा निम्नलिखित में से किन दो शहरों को जोड़ता है? - काबुल-इस्लामाबाद
  • हाल ही में खोला गया अटल सुरंग/रोहतांग सुरंग किसे जोड़ता है? - लेह-मनाली
  • कौन-सी भारत की सबसे बड़ी तैरती हुई सौर ऊर्जा परियोजना है? - सिम्हाद्रि, विशाखापट्टनम्
  • हाल ही में आया हुआ उष्णकटिबन्धीय चक्रवात-ताउते किस समुद्री किनारे पर गिरा? - सौराष्ट्र
  • ब्राह्मणी, कावेरी, महानदी तथा तापी नदी द्रोणियों में से किसका क्षेत्र सबसे कम है? - तापी नदी

बीपीएससी हेड मास्टर परीक्षा 2022

  • भौगोलिक क्षेत्र (वर्ग कि.मी.) की दृष्टि से बिहार का कौन-सा जिला सबसे छोटा है? - शिवहर
  • बिहार के किस जिले में धारवाड़ चट्टानें नहीं हैं? - कैमूर
  • बिहार के वन्य जीव/पक्षी अभयारण्यों में से भौगोलिक क्षेत्र (वर्ग कि.मी.) की दृष्टि से कौन-सा सबसे बड़ा है? - कैमूर
  • बिहार के प्रशासनिक प्रभागों में से किसके पास सबसे कम जिले हैं? - सारण
  • किन देशों में पर्वतीय सीमा सबसे लम्बी है? - चिली-अर्जेन्टिना
  • किस क्षेत्र में प्रवाल भित्ति नहीं है? - खम्भात की खाड़ी

UPSSSC Forest Guard

  • सर्दियों के मौसम के दौरान उत्तर-पूर्वी देश पर कौन-सी पवनें हावी रहती हैं। वे भूमि से समुद्र की ओर बहती हैं और इसलिए देश के अधिकांश भाग के लिए यह एक शुष्क मौसम है। - व्यापारिक पवनें
  • भारत की जलवायु को जलवायु कहा जाता है। - मानसूनी
  • किस कारक के कारण भारतीय उपमहाद्वीप में मध्य एशिया की तुलना में अपेक्षाकृत हल्की सर्दियां होती हैं? - हिमालय
  • भारत के चेन्नई, मुंबई, दिल्ली में से कौन सा स्थान अतिविषम प्रकार की जलवायु का अनुभव करता है? - दिल्ली
  • कौन-सा केन्द्रशासित प्रदेशों के बीच नीति आयोग के प्रथम राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक (SECI) में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक है? - दमन एवं दीव और दादर एवं नागर हवेली
  • महाकुंभ मेले की तिथि खगोलीय रूप से सूर्य, चंद्रमा और किस ग्रह की स्थिति का अध्ययन करने के बाद निर्धारित की जाती है। - बृहस्पति
  • 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, किस राज्य में भारत में कॉपर अयस्क का सबसे बड़ा भंडार/संसाधन है? - राजस्थान
  • कौन सा नाभिकीय शक्ति संयंत्र उत्तर प्रदेश में स्थित है? - नरोरा
  • दुनिया में सबसे ऊंचा ज्वार कहां पाया जाता है। - कनाडा
  • "ताना रीवर मंगाबे" (वानर) किस देश में पाया जाता है? - केन्या
  • विंध्य पर्वत उत्तर-पश्चिम में अरावली पर्वत शृंखला और दक्षिण में से किस श्रेणी से घिरा है? - सतपुड़ा रेंज
  • पूर्वी तटीय मैदान के दक्षिणी भाग को कौन सा तट कहा जाता है? - कोरोमंडल
  • भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश है? - 37° 6' N
  • विभिन्न स्तरों पर रहने वाली विभिन्न प्रजातियों के ऊर्ध्वाधर वितरण को क्या कहा जाता है? - स्तरविन्यास
  • कौन से मेघ रूई के समान दिखते हैं? वे आमतौर पर 4,000 – 7,000 मीटर की ऊंचाई पर बनते हैं। - कपासी मेघ
  • एक खाद्य श्रृंखला में विभिन्न बिंदुओं पर ऊर्जा प्रवाह के अनुपात को किस के रूप में जाना जाता है। - पारिस्थितिक दक्षता
  • जलीय पारिस्थितिकी-तंत्र का बायोमास पिरामिड कैसा होताहै। - उलटा पिरामिड
  • समसपुर पक्षी अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? - उत्तर प्रदेश में
  • पृथ्वी की किस परत में वायुमंडलीय ओजोन परत अधिकतर केंद्रित है? - समताप मंडल
  • कौन सा हवाई अड्डा भारत का पहला हवाई अड्डा है, जो पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित होगा? - दिल्ली एयरपोर्ट
  • काजीरंगा, कान्हा, पेरियार, दचिगाम से कौन भारत में टाइगर रिजर्व नहीं है? - दचिगाम
  • वन में वनस्पति की परत जो निम्न वितान के ठीक नीचे होती है, क्या कहलाती है? - श्रब लेयर
  • कौन-सा उद्यान विशेष रूप से लाल पांडा के लिए जाना जाता है? - खांगचेंदजोंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन है? - हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
  • सागौन, साल, शीशम, हुर्रा, महुआ, आंवला, सेमल, कुसुम और चंदन आदि किसकी की प्रमुख प्रजातियां हैं? - उष्णकटिबंधीय कंटक वन