इतिहास

बीपीएससी सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी

  • हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं महात्मा गांधी के आदर्शों के प्रसार हेतु सितम्बर, 1921 में मदरलैंड समाचार-पत्र किसने प्रारम्भ किया? - मजहर-उल हक
  • बिहार नेशनल कॉलेज एवं उसके भवन ‘बिहार विद्यापीठ’ का उद्घाटन फरवरी 1922 में किसने किया था? - महात्मा गांधी
  • 1937 में प्रान्तीय स्वायत्तता के अन्तर्गत बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? - मोहम्मद युनूस
  • 1940 में बिहार में कृषि भूमि संबंधी एवं कृषक आंदोलनों के साप्ताहिक हिन्दी मुखपत्र का क्या नाम था? - हुंकार
  • सूरत विभाजन (1907) के बाद भारतीय राष्टीय कांग्रेस पर किसका नियंत्रण हुआ? - नरमपंथी दल
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? - बदरुद्दीन तैयबजी
  • मुस्लिम लीग के पाकिस्तान प्रस्ताव के पहले दो-राष्ट्र के सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया? - सर सैयद अहमद खान
  • चटगांव शस्त्रगार हमला किसने संगठित किया? - सूर्य सेन
  • निम्नलिखित में से कौन-से महात्मा गांधी के सत्याग्रह के प्रमुख सिद्धांत थे? - सत्यवादिता, अहिंसा और निडरता
  • कौन-सा अधिनियम ब्रिटिश सरकार को बंदी प्रत्यक्षीकरण को स्थगित करने का अधिकार देता था? - रोलेट अधिनियम, 1919
  • कौन अिखल भारतीय मुस्लिम लीग के संस्थापक नहीं थे? - एम. ए. जिन्ना
  • मालाबार में मोपला विद्रोह किसका परिणाम था? - असहयोग आंदोलन
  • हाथ-कती खादी के वस्त्रें में 1877 में शाही दरबार में कौन सम्मिलित हुआ? - गणेश वासुदेव जोशी
  • स्वदेश बांधव समिति का संस्थापक कौन था? - अश्विनी कुमार दत्त
  • बिहार में स्थापित स्वराज दल की शाखा का संयोजक कौन था? - श्रीकृष्ण सिंह
  • 1917 के चम्पारण किसान आंदोलन से कौन प्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं थे? - गौरीशंकर मिश्रा
  • किस शासक ने सुन्दर नगर पाटलिपुत्र की स्थापना की? - उदयिन
  • सिकन्दर के भारत में आक्रमण के समय मगध का शासक कौन था? - धनानन्द
  • किस सूफी सम्प्रदाय से सूफी सन्त शर्फुद्दीन याहिया मनेरी जुड़े थे? - फिरदौसी
  • दरभंगा राज क्षेत्र में किसने आंदोलन का नेतृत्व किया? - स्वामी विद्यानन्द
  • बिहार के किस नगर को मीर कासिम ने मुर्शिदाबाद के स्थान पर राजधानी बनाया? - मुंगेर
  • बिहार में किस वर्ष ‘बकाश्त आंदोलन’ प्रारंभ हुआ? - 1936
  • किस शिलालेख में अशोक ने ‘त्रिरत्न’ में अपना विश्वास प्रकट किया है? - भाब्रू
  • आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रन्थ अष्टांग हृदय के रचनाकार कौन हैं? - वाग्भट्ट
  • नालन्दा ताम्रलेख में किस गुप्त शासक को ‘परम भागवत’ कहा गया है? - समुद्रगुप्त
  • किस अरब यात्री ने राष्ट्रकूटों के महत्व का व्यापक रूप से वर्णन किया है? - अलमसूदी
  • दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान को ‘लाख बख्श’ कहा जाता था? - कुतुबुद्दीन ऐबक
  • दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने ‘दारूल शिफा’ नामक एक दानशील अस्पताल की स्थापना की? - फिरोज शाह तुगलक
  • भारत के किस नगर को मध्यकाल में ‘शिराज-ए-मशरिक’ (पूरब का शिराज) कहा जाता था? - जौनपुर
  • किस मुगल सम्राट ने ‘जंजीर-ए-अदली’ नामक न्याय की घंटी लगवाई थी? - जहांगीर
  • ‘भारत भारतीयों के लिए’ का नारा इनमें से किसने दिया था? - स्वामी दयानन्द सरस्वती
  • बक्सर युद्ध में अंग्रेजी सेना का प्रधान सेनापति कौन था? - मुनरो
  • मोहम्मद कासिम, अब्दुर रशीद गंगोही, अल्ताफ हुसैन हाली तथा महमूद उल-हसन में से कौन एक देवबंद स्कूल से नहीं जुड़े थे? - अल्ताफ हुसैन हाली
  • किस एक की निंदा ब्रह्म समाज ने नहीं की थी? - अवतारवाद

बीपीएससी हेड मास्टर परीक्षा 2022

  • कांग्रेस में उदारवादियों पर आक्षेप पर ‘सुरक्षित बाल्ब सिद्धांत’ का किसने प्रयोग किया? - लाला लाजपत राय
  • स्वतन्त्रता आंदोलन के प्रथम चरण में अतिवादी भारतीय नेतृत्व द्वारा निम्नलिखित में से किसको समझा और संगठित किया गया? - बहिष्कार और स्वदेशी आंदोलन
  • भारत का महान वृद्ध व्यक्ति किसे कहा गया है? - दादाभाई नौरोजी
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन बनी? - एनी बेसेन्ट
  • क्रिप्स प्रस्ताव को ‘एक टूटते हुए बैंक पर बाद का तिथि का चेक’ के रूप में किसने वर्णित किया था? - महात्मा गांधी
  • ‘बांटो और छोड़ो’ का नारा किसने दिया? - एम.ए. जिन्नाह
  • सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ करने का निर्णय किस अधिवेशन में लिया गया? - लाहौर अधिवेशन (1929) में
  • भारत के विभाजन को प्रथम बार किसके द्वारा स्वीकार किया गया? - माउंटबेटन योजना
  • किस घटना के दौरान वन्दे मातरम् गीत ‘गीत धार्मिक मंत्र’ बना? - बंगाल विभाजन
  • किसकी अध्यक्षता के अंतर्गत मार्च 1940 में रामगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 53वां अधिवेशन हुआ? - मौलाना अबुल कलाम आजाद
  • "बौद्ध धर्म, हिन्दू धर्म के अन्दर एक सुधार आन्दोलन था।" इन शब्दों को किसने कहा? - बी.ए. स्मिथ
  • किसने सोचा था कि प्रथम बौद्धवादी काउंसिल राजगृह में ही होना चाहिए? - अजातशत्रु
  • किसके द्वारा तीन प्रसिद्ध बन्दरगाहों सोपारा, काम्बे और बड़ोच को गुप्त साम्राज्य में मिलाया गया? - चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
  • महान मुगल सम्राटों में से, जैसे बाबर से औरंगजेब तक, दो सम्राट ‘राजपूत राजकुमारियों’ से पैदा हुए। वे थे - जहांगीर और शाहजहां
  • किसके द्वारा किसानों को उनकी खेती की जमीन से अलग कर दिया गया?-स्थायी बन्दोबस्त
  • 1893 में किसने ब्राह्मण विधवा से शादी की थी? - डी.के. कर्वे
  • किस अधिनियम ने इंग्लैण्ड में होने वाली वार्षिक परीक्षा के माध्यम से सिविल सेवकों की नियुक्ति को अनुमत किया? - 1853 का चार्टर अधिनियम
  • 1530 में दक्षिण बिहार का वास्तविक शासक कौन बना? - शेर खां
  • पंचेत की जागीर बिहार में एक भाग के रूप में निश्चित ही किसमें वर्णित है - पादशाहनामा में

UPSSSC Forest Guard

  • छठी-पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में, तुर्की लोगों ने सिंधु के पूर्व में लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को कहा था? - हिन्दवी
  • विजयनगर की प्रचलित परंपराओं के अनुसार, राय (विजयनगर के शासकों) को कहा जाता था - नरपति
  • कौन सा शिव मंदिर चोल शासकों के संरक्षण में नहीं बनाया गया था? - गोंडेश्वर मंदिर, सिन्नर
  • प्राचीन इतिहास में अंडा के ऊपर हर्मिका थी, एक बालकनी जैसी संरचना, जो देवताओं के निवास का प्रतिनिधित्व करती थी। हर्मिका से एक मस्तूल निकलता था, जिसे कहते थे? - यष्टि
  • छठी शताब्दी ईसा पूर्व में जैन और बौद्ध ग्रंथों में कितने महाजनपदों का उल्लेख किया गया है? - सोलह
  • सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना किसके द्वारा 1905 में कल्याणकारी कार्यों में विभिन्न जातियों और धर्मों के लिए एकजुट करने और प्रशिक्षित करने के लिए की गई थी। - गोपाल कृष्ण गोखले
  • अंग्रेजों के साथ किस समझौते के बाद, गांधीजी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन को 1931 में बंद कर दिया गया था? - गांधी-इरविन पैक्ट
  • कानपुर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? - नाना साहिब