योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022

16 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली में पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने ‘योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022’ का खिताब जीत लिया है।

  • योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2022 केडी जाधव इंडोर हॉल, नई दिल्ली में 11 से 16 जनवरी, 2022 तक खेला गया।
  • बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंगापुर के ‘लोह कीन यू’ (स्वी ज्ञमंद ल्मू) को 24-22, 21-17 से हराया।
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने फाइनल में मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 43 मिनट में 21-16, 26-24 से हराया।