लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022
'वर्ल्ड जायंट्स’ ने 29 जनवरी, 2021 को मस्कट में अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में खेल गए फाइनल में ‘एशिया लायंस’ को 25 रनों से पराजित कर ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022’ का खिताब अपने नाम कर लिया।
- वर्ल्ड जायंट्स ने कोरी एंडरसन की 43 गेंदों में नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी की बदौलत पांच विकेट पर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लायंस 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 231 रन ही बना सकी।
- वर्ल्ड जायंट्स के कोरी एंडरसन को फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वर्ल्ड जायंट्स के मोर्ने मोर्कल (8 विकेट) को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
- पहली बार आयोजित इस टी-20 टूर्नामेंट में क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट की तीसरी टीम ‘इंडिया महाराजा’ थी।
- यह टूर्नामेंट 20 से 29 जनवरी, 2022 तक ओमान में अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मंत्रलय टर्फ 1) में खेला गया।
- भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रवि शास्त्री इस लीग के कमिश्नर थे।
खेल परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप-2022
- 3 अन्य परिणाम
- 4 योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन 2022
- 5 अन्य विजेता
- 6 सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल 2022
- 7 अन्य विजेता
- 8 बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स 2021
- 9 अन्य परिणाम
- 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022
- 11 एशेज सीरीज 2021-22
- 12 अन्य विजेता
- 13 आईसीसी पुरस्कार 2021
- 14 क्रिस मॉरिस
- 15 चरणजीत सिंह
- 16 सानिया मिर्जा
- 17 विराट कोहली