राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 13 नवंबर, 2021 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान किए।

  • इस वर्ष 12 खिलाड़ियों को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया जबकि 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 35 खिलाड़ियों को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • इस वर्ष की पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश) ने की थी। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2020 भी प्रदान किए।