संक्षिप्त सामयिकी

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुष्टि की है कि भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अगले प्रमुख होंगे।
  • लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने फॉर्मूला1 साओ पाउलो ग्रांड प्रिक्स 2021 (पहले ब्राजीलियाई ग्रां प्री के रूप में जाना जाता था) जीता है।
  • महान भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को इस साल के बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
  • इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर अबू धाबी टी-10 लीग के लिए टीम अबू धाबी की सहायक कोच नियुक्त किए जाने के बाद पुरुषों की पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली महिला कोच बन गई हैं।
  • पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और प्रशासक ज्योफ एलार्डिस को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के स्थायी सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 9 नवंबर को पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली (पुरूष वर्ग) और आयरलैंड की ऑलराउंडर लौरा डेलानी (महिला वर्ग) को ‘अक्टूबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ का विजेता चुना गया है।
  • टेबल टेनिस में, मनिका बत्र और अर्चना गिरीश कामथ की भारतीय जोड़ी ने स्लोवेनिया के लास्को में ‘वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट’ में महिला युगल खिताब जीत लिया है।
  • पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बनने के लिए तैयार हैं। उन्हें 2021-2022 सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) द्वारा द्वारा साइन किया गया है।
  • जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 31 अक्टूबर को विएना में आयोजित एर्स्ट बैंक ओपन (Erste Bank Open) में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो को 7-5, 6-4 से हराकर सत्र का अपना पांचवां और कुल मिलाकर 18वां एटीपी खिताब जीता।
  • कश्मीर के अल्पाइन स्कीयर (Alpine skier), आरिफ खान ने बीजिंग में होने वाले आगामी शीतकालीन ओलंपिक 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 4 से 20 फरवरी, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे।
  • नवंबर 2021 में नागपुर के 18 वर्षीय संकल्प गुप्ता भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर और कोलकाता के 20 वर्षीय मित्राभ गुहा भारत के 72वें शतरंज ग्रैंड मास्टर बन गए हैं।
  • भारत की ‘पहली शारीरिक राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप’ का आयोजन 11-13 नवंबर, 2021 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में किया गया है। इसका आयोजन राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (NYSF) द्वारा ओडिशा राज्य के सहयोग से किया गया है।
  • भारत के सीमित ओवर क्रिकेट के उप-कप्तान रोहित शर्मा को आधिकारिक तौर पर 9 नवंबर को विराट कोहली की जगह भारतीय टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
  • इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर को अगले दो वर्षों के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
  • भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस हाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुये हैं।