आई.बी.एस.एफ. विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता

8 अक्टूबर, 2022 को पंकज आडवाणी ने क्वालालम्पुर में IBSF विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता का खिताब जीतकर विश्व स्तर पर 25वां स्वर्ण पदक हासिल किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्होंने फाइनल में सौरभ कोठारी को 4-0 से पराजित कर लगातार पांचवीं बार यह खिताब जीता।
  • पिछले वर्ष पंकज आडवाणी ने कतर में आई.बी.एस.एफ. 6-रेड स्नूकर विश्वकप जीता था।
  • 25वां खिताब हासिल करने के साथ ही आडवाणी सभी वर्गों की विश्व चैम्पियनशिप में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।