आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप

अक्टूबर 2022 में मिस्र के काहिरा में आयोजित ISSF राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप 2022 में भारतीय निशानेबाजों ने 34 पदक हासिल कर, चीन के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के पदकों में 12 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 13 कांस्य पदक शामिल रहे।
  • इस तालिका में 58 पदक के साथ चीन शीर्ष पर रहा। इसमें 27 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण पेरिस 2024 के लिए दो ओलंपिक कोटा स्थान था, जो भारत ने सीनियर निशानेबाजों द्वारा हासिल किया।
  • 18 वर्षीय रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीतकर पहला कोटा स्थान हासिल किया।
  • पाटिल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, तेजस्विनी सावंत, मानवजीत सिंह संधू, ओम प्रकाश मिथरवाल और अंकुर मित्तल के बाद निशानेबाजी के विश्व चैंपियन बनने वाले छठे भारतीय हैं।