36वें राष्ट्रीय खेल

12 अक्टूबर, 2022 को 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात के सूरत में संपन्न हुए, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • खेलों के अंतिम दिन 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक सहित कुल 128 पदकों के साथ ‘सेवा’ (सर्विसेज) पदक तालिका में शीर्ष पर रही।
  • महाराष्ट्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक पदक जीतने के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारतीय ओलंपिक संघ की सर्वश्रेष्ठ राज्य ट्रॉफी हासिल की।

शीर्ष पदक विजेता-

विजेता

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

सेवा(सर्विसेज)

61

35

32

128

महाराष्ट्र

39

38

63

140

हरियाणा

38

38

39

116

  • कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल ने पदक तालिका में क्रमशः चौथा, पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया।
  • गुजरात की टीम 12वें स्थान पर रही; जबकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मणिपुर 20-20 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • समापन समारोह के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया।
  • कर्नाटक की 14 वर्षीय हाशिका रामचंद्र, जिसने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ ‘सर्वश्रेष्ठ महिला’ एथलीट का ताज हासिल किया।
  • केरल के साजन प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
  • गुजरात के छः शहरों में आयोजित 36 खेल प्रतियोगिताओं में 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 7,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले वर्ष अक्टूबर 2023में गोवा में आयोजित किया जाएगा।
  • गुजरात के 10 वर्षीय शौर्यजीत खैरे (मल्लखंब), जो खेलों के ‘वायरल स्टार’ के रूप में उभरे और वे इस विधा में सबसे कम उम्र के पदक विजेता बन गए।