प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 7 जून 2022 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) प्रबंधन सूचना प्रणाली डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में: देश में मत्स्य किसानों और मछुआरों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने और उनकी आय को दोगुना करने के उद्देश्य से सितंबर 2020 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) शुरू की गई थी। यह भारत के मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत् विकास पर केंद्रित है।

  • यह योजना क्लस्टर या क्षेत्र-आधारित दृष्टिकोण पर आधारित है।
  • यह योजना समुद्री शैवाल और सजावटी मछली की खेती जैसे रोजगार पैदा करने की क्षमता वाली गतिविधियों पर केंद्रित है।
  • यह गुणवत्ता वाले बीज और चारा और प्रजातियों के विविधीकरण के लिए प्रजनन तकनीक पर भी जोर देता है।