पीडीएस 70

वैज्ञानिकों ने पहली बार हमारे सौर मंडल से परे एक ग्रह के चारों ओर एक चंद्रमा बनाने वाले क्षेत्र (moon-forming region) को देख है।

महत्वपूर्ण तथ्यः शोधकर्ताओं ने चिली के अटाकामा रेगिस्तान में ALMA वेधशाला का उपयोग करते हुए पृथ्वी से 370 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित ‘पीडीएस 70’ (PDS 70) नामक एक युवा तारे की परिक्रमा करते हुए देखे गए दो नवजात ग्रहों में से एक के आसपास जमा होने वाली घूमती हुई सामग्री की डिस्क का पता लगाया है। एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है, जो प्रकाश एक वर्ष में तय करता है (लगभग 9-5 ट्रिलियन किमी.)।

  • नारंगी रंग का तारा पीडीएस 70, लगभग सूर्य के समान द्रव्यमान तथा लगभग 5 मिलियन वर्ष पुराना है। दोनों ग्रह और भी छोटे हैं। दोनों ग्रह एक गैस के विशालकाय बृहस्पति के समान (हालांकि बड़े) हैं। इन दो ग्रहों में से एक, जिसे ‘पीडीएस 70 सी’ (PDS 70c) कहा जाता है, के आस-पास चंद्रमा बनाने वाली डिस्क देखी गई है।
  • हमारे सौर मंडल के बाहर 4,400 से अधिक ग्रहों की खोज की गई है, जिन्हें बहिर्ग्रह (exoplanet) कहा जाता है। अब तक कोई भी परिग्रहीय डिस्क (circumplanetary discs) नहीं खोजी गई थी क्योंकि सभी ज्ञात बहिर्ग्रह, पीडीएस 70 की परिक्रमा करने वाले दो नवजात गैसीय ग्रहों को छोड़कर, ‘परिपक्व’पूरी तरह से विकसित सौर प्रणालियों में हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी