ग्लोबल स्टार्टअप चैलेंज- वेंचुराइज

1 सितंबर, 2022 को, कर्नाटक सरकार ने ‘ग्लोबल स्टार्टअप चैलेंज’ - ‘वेंचुराइज’ (Venturise) लॉन्च किया।

उद्देश्यः विनिर्माण और स्थिरता से संबंधित क्षेत्रें में विकास चरण के स्टार्टअप का समर्थन करना।

  • VentuRISE ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2022’ का हिस्सा होगा, जो 2 से 4 नवंबर, 2022 तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
  • इस चैलेंज के विजेताओं को 1,00,000 डॉलर का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

GK फ़ैक्ट

  • कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित ‘कुंचिकल जलप्रपात’ भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात है, जिसकी ऊंचाई लगभग 1,493 फीट है।
  • कर्नाटक में 5 टाइगर रिजर्व, बांदीपुर, भद्रा, नागरहोल, दांदेली- अंशी और बिलिगिरि रंगनाथस्वामी मंदिर टाइगर रिजर्व हैं।
  • मुल्लायनगिरि कर्नाटक राज्य की सबसे ऊँची चोटी है।