उत्सर्जन अंतराल रिपोर्ट-2022

27 अक्टूबर, 2022 को ‘संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम’ द्वारा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन वैश्विक रिपोर्ट जारी की गई।

रिपोर्ट संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यः इस रिपोर्ट के अनुसार 2020 में भारत में प्रति व्यक्ति ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन वैश्विक औसत से काफी नीचे था। भारत में यह 2.4 टन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य (T-CO2E) था; जबकि वैश्विक औसत 6.3 टन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य था।

  • रिपोर्ट के अनुसार 2020 में वैश्विक औसत प्रति व्यक्ति ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 6.3 T-CO2E रहा।
  • अमेरिका में यह 14 ज्-ब्व्2म् रहा; जो वैश्विक औसत से काफी अधिक है; जबकि चीन में 9.7 T-CO2E रहा।
  • जलवायु परिवर्तन की समस्या के हल के लिए, विभिन्न देशों ने इस सदी में वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तरों की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए 2015 में पेरिस समझौता किया था।

GK फ़ैक्ट

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रमः यूएन पर्यावरण एजेंसी 1972 में स्थापित की गई थी।
  • इसका मुख्यालय केन्या के नैरोबी में स्थित है।
  • वर्तमान में यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं।