आर्थिक सर्वेक्षण

29 जनवरी, 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंथ नागेश्वरन के दिशानिर्देशन में आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण इस बात की वकालत करता है कि आर्थिक नीति का केंद्र आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करने, संसाधन बफ़र के निर्माण तथा मार्गों और भुगतान प्रणालियों के विविधीकरण पर होना चाहिए। सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए उपयुक्त नीतिगत-दृष्टिकोण रक्षात्मक निराशावाद के बजाय रणनीतिक संयम (Strategic Sobriety) का होना चाहिए।