बजट

1 फरवरी, 2026 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत किया। युवा शक्ति से प्रेरित यह बजट निर्धन, वंचित और पिछड़े वर्गों पर केंद्रित सरकार के ‘संकल्प’ को रेखांकित करता है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को केंद्र में रखते हुए यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आत्मविश्वासपूर्ण, सुधारोन्मुख और दीर्घकालिक विकास की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।