सामान्य अध्ययन , मॉडल टेस्ट पेपर- 2
कुल सवाल: 99
1
स्वतंत्रता आंदोलन में समाजवाद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन:
- मानवेंद्रनाथ राय का मत था कि भावी समाजवादी क्रांति में औपनिवेशिक क्रांतियों का प्रमुख स्थान होगा।
- राय की धारणा थी कि औपनिवेशिक पूँजीवाद साम्राज्यशाही से गठबंधन कर प्रतिक्रियावादी हो गया है, अतः क्रांतिकारी दल उसके साथ संयुक्त मोर्चा नहीं बना सकते।
- बोल्शेविक क्रांति के बाद भारत में साम्यवादी संगठन बने और सन् 1924 तक अखिल भारतीय साम्यवादी दल का गठन हुआ, जिसे शीघ्र ही अवैध घोषित कर दिया गया।
- कांग्रेस समाजवादी पार्टी की स्थापना सन् 1934 में हुई, जिसमें जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्रदेव, डॉ. राममनोहर लोहिया आदि प्रमुख नेता थे।
- इन समाजवादियों का उद्देश्य कांग्रेसी मंच द्वारा समाजवादी ढंग से स्वराज्यप्राप्ति और उसके बाद समाजवाद की स्थापना था।
निष्कर्ष:
- भारतीय साम्यवादियों ने अधिकांशत: राय की नीति का अनुसरण करते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग रहने की प्रवृत्ति अपनाई।
- भद्र अवज्ञा आंदोलन की असफलता और 1929 के आर्थिक संकट ने अनेक राष्ट्रभक्तों को समाजवाद की ओर आकर्षित किया।
- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कांग्रेस समाजवादी दल कांग्रेस के अंदर ही बना रहा और कभी अलग नहीं हुआ।
उपर्युक्त कथनों के आधार पर कौन-से निष्कर्ष सही हैं?
| A |
केवल 1 और 2
|
|
| B |
केवल 2 और 3
|
|
| C |
केवल 1 और 3
|
|
| D |
1, 2 और 3
|
|
क्या आप और अधिक पढ़ना चाहते हैं?
तो सदस्यता ग्रहण करें
इस अंक की सभी सामग्रियों को विस्तार से पढ़ने के लिए खरीदें |
पूर्व सदस्य? लॉग इन करें

