उर्जा संसाधन

1

निम्न कार्यक्रमों पर विचार करें:

  1. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना
  2. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  3. इंदिरा आवास योजना

उपर्युक्त में से कौन सा/से कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय की निगरानी के अंतर्गत आते है/ हैं?

A
केवल 1, 2
B
केवल 2, 3
C
केवल 1, 3
D
उपर्युक्त सभी

2

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सौर पार्कों और अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के विकास की योजना के तहत, इन पार्कों से लक्षित सौर ऊर्जा उत्पादन 20,000 मेगावाट है।
  2. आंध्र प्रदेश में कुर्नुल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क 1000 मेगावाट की क्षमता वाली भारत का सबसे बड़ा सौर पार्क है।

उपरोक्त में से कौन सा सही है?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

3

भारत उच्च ऊर्जा की जरूरतों के साथ एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत में ऊर्जा स्रोतों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. गैस हाइड्रेट एक क्रिस्टलीय ठोस होते हैं, जिसमें पानी और गैस का निर्माण होता है और इसमें मीथेन होता है। इसमें ऊर्जा स्रोत हो सकते है।
  2. अब तक भारत में प्राकृतिक गैस हाइड्रेट के स्रोत मिलने का कोई संकेत नहीं मिला है।
  3. ONGC ने भारत में कैम्बे (Cambay), KG इत्यादि विभिन्न घाटियों में शेल (shale) गैस संसाधनों का अनुमान लगाया था।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/है?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 1
C
केवल 3
D
केवल 1 और 2