खनिज संसाधन

1

भारत में कोयला खनन के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. चूँकि कोयला खान कुछ ही राज्यों में सीमित हैं, अतः इसे लम्बी दूरी तक पहुँचाने में उच्च परिवहन लागत आती है जिसके परिणामस्वरूप कोयला आधारित उद्योगों को कोयला हेतु ज्यादा मूल्य चुकाना पड़ता है।
  2. भारतीय कोयले की दहन ऊर्जा मात्रा कम तथा राख की मात्रा अधिक होती है, जिसके परिणामस्वरूप ऊर्जा उत्पादन कम होता है तथा यह राख के निस्तारण को भी जटिल बना देता है।

कूटः

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
कोई भी नहीं

2

उन विभिन्न रूपों को बताइए जिसमें खनिज पाए जाते हैं।

  1. ये छिद्रों, दरारों तथा जोड़ों में पाए जाते हैं।
  2. बेड्स या परतों में पाए जाते हैं।
  3. ये प्लेसर निक्षेप के रूप में पाए जाते हैं।
  4. ये तहों और शिरों में पाए जाते हैं।

सही कूट का चयन करें-

A
1 और 2
B
3 और 4
C
2 और 3
D
उपरोक्त सभी

3

निम्नलिखित में से किस अयस्क में लौह अयस्क का सर्वाधिक संकेंद्रण पाया जाता है?

A
मैग्नेटाइट
B
हेमेटाइट
C
बॉक्साइट
D
चालकोसाइट

4

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

  1. खुली खदान(i) खनिज निक्षेपों तक पहुंचने के लिए गहरा सूराख किया जाता है जो अत्यधिक गहराई पर होता है।
  2. शाफ्रट (ii) खनिजों को निकालने के लिए पृथ्वी की सतह पर गहरे कुओं की खुदाई
  3. ड्रिलिंग(iii) खनिज जो पृथ्वी की सतह के करीब पाए जाते हैं उसे सामान्य तरीके से निकाल लिए जाते हैं।
  4. उत्खनन(iv) खनिज जो कम गहराई पर पाए जाते हैं उसे पृथ्वी की सतह को हटाकर निकाला जाता है।

सही कूट का चयन करें-

A
1(iv), 2(i), 3(ii), 4(iii)
B
1(i), 2(ii), 3(iii), 4(iv)
C
1(iv), 2(ii), 3(i), 4(iii)
D
1(iii), 2(iv), 3(ii), 4(i)

5

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य अभ्रक का उत्पादक नहीं है?

A
झारखण्ड
B
तमिलनाडु
C
आंध्र प्रदेश
D
राजस्थान

6

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत में, मोनाजाइट केवल केरल राज्य के समुद्र तट रेत में पाए जाते हैं।
  2. मोनाजाइट थोरियम का एक अयस्क है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2