उद्योग

1

सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह भारत की औद्योगिक प्रगति का मुख्य चालक है क्योंकि इसके अंतर्गत 36 मिलियन इकाइयां आती हैं।
  2. MSME क्षेत्र GDP के लगभग 9% का योगदान देता है।
  3. यह क्षेत्र देश के कुल निर्यात मूल्य के 36% का योगदान देता है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

A
केवल 1 तथा 2
B
केवल 1 तथा 3
C
केवल 2 तथा 3
D
सभी

2

निम्न का मिलान करें:

सूची -I (उद्योग) - सूची -II (औद्योगिक केंद्र)

(1)राजकोट- (i)सॉफ्टवेयर

(2)नोएडा- (ii)वस्त्र

(3)शिवकाशी- (iii)ऑटो उपकरण

(4)लुधियाना- (iv)पटाखे

सही विकल्प का चयन कीजिएः

A
1.ii, 2.iii, 3.i, 4.iv
B
1.iii, 2.i, 3.iv, 4.ii
C
1.i, 2.iii, 3.iv, 4.ii
D
1.ii, 2.iv, 3.i, 4.iii

3

विनिर्माण उद्योगों की अवस्थिति के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक निम्नलिखित में से कौन है?

A
श्रम तक पहुंच
B
कच्ची सामग्रियों तक पहुंच
C
बाजार तक पहुंच
D
परिवहन तक पहुंच

4

बुनियादी उद्योग से आप क्या समझते हैं?

A
यह सबसे छोटी विनिर्माण इकाई है जहां प्रयुक्त की जाने वाली कच्ची सामग्रियां स्थानिक स्रोतों से प्राप्त की जाती है।
B
यह एक ऐसा उद्योग है जहां के उत्पादों का उपयोग अन्य वस्तुओं के निर्माण में कच्ची सामग्रियों के रूप में किया जाता है।
C
यह एक ऐसा उद्योग है जिसका कच्चा माल कृषि आधारित होता है।
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं।

5

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. चीनी उद्योग का स्थान गन्ने के फसलों से अलग होता है।
  2. देश में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है।

उपरोक्त कथनों में से कौन- सा/से सही नहीं है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2