परिवहन

1

कोंकण रेलवे के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह केवल भारतीय राज्यों महाराष्ट्र व कर्नाटक के मध्य स्थित है।
  2. इसकी कुल लंबाई 1000 किमी से अधिक है।
  3. यह पश्चिमी घाट को काटता है।

असत्य कथन की पहचान करें:

A
केवल 1
B
केवल 2 तथा 3
C
केवल 1 तथा 2
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

2

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राष्ट्रीय जलमार्ग-6 बराक नदी पर निर्मित है।
  2. राष्ट्रीय जलमार्ग-2 गोदावरी नदी पर निर्मित है।

सही विकल्प का चयन कीजिएः

A
केवल 1
B
केवल 2
C
उपर्युक्त दोनों
D
उपर्युक्त सभी

3

भारत के परिवहन क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. भारत में 100 से अधिक राष्ट्रीय जलमार्ग हैं।
  2. भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग भारत की कुल सड़क की लंबाई का लगभग 2 प्रतिशत है।
  3. 100 मिलियन से अधिक मिट्रिक टन की वार्षिक कार्गो संचालन क्षमता वाले बंदरगाहों को ही प्रमुख बंदरगाह का स्थान (status) प्रदान किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

A
1, 2 और 3
B
केवल 1 और 2
C
केवल 1 और 3
D
केवल 3

4

राष्ट्रीय ई-गतिशीलता कार्यक्रम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका उद्देश्य वाहन निर्माताओं, चार्जिंग बुनियादी ढांचा कंपनियों, बड़े ऑपरेटरों और सेवा प्रदाताओं सहित पूरे ई-गतिशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहन देना है।
  2. यह ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (EESL) द्वारा लागू किया जाएगा, जो कुल मांग के अनुरूप बड़े पैमाने पर बिजली के वाहनों को खरीदेगा।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

5

सागरमाला कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इस कार्यक्रम के तहत, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में दो समुद्री समूहों की स्थापना की जाएगी।
  2. इस कार्यक्रम के तहत पोर्ट के नेतृत्व वाले विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 14 तटीय आर्थिक क्षेत्रों (सीईजेड) की पहचान की गई है।

उपरोक्त कथन में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2