पर्यावरण समझौते एवं प्रोटोकॉल

स्टॉकहोम सम्मेलनः मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ के स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में 5 जून 1972 से प्रारंभ होकर 16 जून 1972 को समाप्त हुआ। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवीय पर्यावरण के संरक्षण तथा सुधार की विश्वव्यापी समस्या का निदान करना था। पर्यावरण के संरक्षण के संबंध में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह पहला प्रयास था। इस सम्मेलन में 119 देशों ने पहली बार ‘एक ही पृथ्वी’ का सिद्धान्त स्वीकार किया। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण (UNEP) की स्थापना हुई। सम्मेलन में मानवीय पर्यावरण का संरक्षण करने तथा उसमें सुधार करने के लिए राज्यों तथा अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं को दिशा-निर्देश दिए गए। प्रत्येक वर्ष 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने की घोषणा इसी सम्मेलन में की गई। स्टॉकहोम सम्मेलन में पारित संविधान स्टॉकहोम घोषणापत्र 1972 के नाम से प्रसिद्ध है। इस घोषणा पत्र में 26 सिद्धान्त स्वीकार किए गए। उनमें से कुछ प्रमुख सिद्धान्त निम्न हैं-

  • मानवीय पर्यावरण की घोषणा
  • मानवीय पर्यावरण के लिए कार्य योजना
  • विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किए जाने का प्रस्ताव
  • नाभिकीय शस्त्रें के परीक्षण पर प्रस्ताव
  • दूसरा संयुक्त राष्ट्र मानवीय पर्यावरण सम्मेलन बुलाने के लिए सिफारिश।