वैधानिक उपाय

अस्थायी आग सलाहकार समिति, 2015 द्वारा सुझाए गए कानूनी उपायों को अपनाना व आग अधिनियम के अधिनियमन को लागू करना। अग्निशमन संस्था में संगठनात्मक व संस्थागत सुधार हेतु सभी भवनों, बस्तियों, उद्योगों एवं अन्य संस्थाओं के निर्माण में प्रभावी अग्निशमन उपाय अपनाने पर जोर देने के लिए कड़े कानून बनाए जाएंगें। इनके निर्माण की अनुमति अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही दिये जाएंगे।आग से सुरक्षा के नियम को लागू करने के सख्त उपाय करना। सार्वजनिक जगहों पर अग्नि सुरक्षा की स्थिति व सुरक्षा उपकरण की नियमित जांच होगी।