जीन थेरेपी

जीन थेरेपी जटिल शल्य चिकित्सा की आवश्यकताओं का एक प्रभावी विकल्प है। शरीर का कोई भी अंग यदि किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाता है तो जीन थेरेपी तकनीकी द्वारा उस अंग में इस बीमारी के लिए जिम्मेदार जीन की खोज की जाती है। इस जीन की पहचान हो जाने के बाद प्रयोगशाला में कृत्रिम तरीके से संश्लेषित जीन द्वारा रोगी के शरीर में गड़बड़ी वाले जीन की जीन थेरेपी के माध्यम से रिपेयरिंग की जाती है। जीन थेरेपी का मुख्य उद्देश्य शरीर की सामान्य क्रियाओ को चालू बनाये रखने के लिए शरीर के गड़बड़ जीनों के स्थान पर संश्लेषित जीनों को प्रवेश कराकर बीमारी का निदान करना होता है।

जीन डोपिंग

कोशिका, जीन, आनुवांशिक तत्व का गैर उपचारित उपयोग जीन डोपिंग कहलाता है। आमतौर पर इसका उपयोग एथलेटिक्स प्रदर्शनों में सुधार हेतु किया जाता है, जिसमें जीन थेरेपी की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया होता है।