तितली चक्रवात

  • ओडिशा में आये विनाशकारी तितली चक्रवात में 77 लोग मारे गये तथा 60 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए। विनाशकरी चक्रवात का असर ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश पर भी पड़ा है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से तितली चक्रवात एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया था।

तितली चक्रवात

अफ्रीका और एशिया में आपदा की पूर्व चेतावनी देने वाली 45 देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘रीजनल इंटीग्रेटेड मल्टी-हैजर्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम (Regional Integrated Multi - Hazard Early Warning System-RIMES) ने अक्टूबर में आए भीषण चक्रवात तितली को ‘सबसे दुर्लभ’ के रूप में नामित किया है। ओडिशा तट में 200 से अधिक वर्षों के चक्रवातों के इतिहास से पता चलता है कि तितली चक्रवात कुछ विशेषताओं के मामले में सबसे दुर्लभ है जैसे समुद्र तटीय भूमि से टकराने के बाद पुनरावृत्ति और टकराने के बाद इसकी विनाशकारी क्षमता को बरकरार रखना।