राज्य की राजधानियों से कनेक्टिविटी

भारतीय रेलवे के अनुसार, सभी आठ उत्तर पूर्व राज्यों की राजधानियों को 2020-21 तक ब्रॉड गेज के रेल लिंक के साथ जोड़ दिया जाएगा। पहले, केवल गुवाहाटी ही ब्रॉड गेज रेल लिंक से जुड़ा हुआ था। इसके बाद, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा राज्य की राजधानियों को जोड़ा गया है।

ट्रेन-18

आईसीएफ ने स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड (160 किमी/प्रति घंटा) ट्रेन-18 का निर्माण किया है, जिसका नाम वंदेभारत एक्सप्रेस रखा गया है। यह समकालीन विशेषताओं के साथ वैश्विक मानकों के अनुरूप है।