डिजीज-एक्स

डिजीज-एक्स (Disease X) एक अज्ञात बीमारी है, जिसे हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2018 की ब्लूप्रिंट प्रायोरिटी डिजीज (BluePrint Priority Disease) वार्षिक समीक्षा में ‘संभावित खतरनाक रोग’ (Potentially Dangerous Pathogen) की सूची में शामिल किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह बीमारी विश्व की लाखों आबादी को समाप्त करने में सक्षम है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक डिजीज-एक्स के लिए उत्तरदायी कारकों का पता नहीं लगाया जा सका है। कारकों का पता न होने से इसका इलाज कैसे किया जाये, इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए ही इसे अज्ञात बीमारी कहा जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह बीमारी कभी भी वैश्विक महामारी का रूप ले सकती है। इस बीमारी को संभावित खतरनाक रोग सूची में शामिल का उद्देश्य विश्व भर के शोधकर्त्ताओं को इस अज्ञात बीमारी के बारे में जानने व इलाज खोजने के लिए सचेत करना है। इस सूची में पहले से ही इबोला, सार्स एवं जीका वायरस शामिल हैं।