विश्व स्वास्थ्य संगठन ICD-11

जून, 2018 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रोगों के अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण यानी इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (International Classification of Disease-ICD-11) जारी किया।

उद्देश्यः ICD वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य प्रवृत्तियों और आंकड़ों की पहचान के लिए आधार है। बीमारियों और स्वास्थ्य की स्थिति को परिभाषित करने और रिपोर्ट करने के लिए यह अंतरराष्ट्रीय मानक है। यह दुनिया को एक आम भाषा का उपयोग करके स्वास्थ्य की जानकारी की तुलना और साझा करने की अनुमति देता है।

ICD

ICD मृत्यु दर और विकृति के आंकड़ों के लिए वैश्विक स्वास्थ्य सूचना मानक है। रोगियों को परिभाषित करने और बीमारी के पैटर्न का अध्ययन करने के साथ-साथ स्वास्थ्य देख-भाल, निगरानी परिणामों और संसाधन आवंटित करने के लिए नैदानिक देखभाल और अनुसंधान में ICD का तेजी से उपयोग किया जाता है। ICD का अनुवाद 43 भाषाओं में किया गया है।

100 से अधिक देश मृत्यु दर के आंकड़े के लिए इस सिस्टम का उपयोग करते हैं। यह प्रणाली दुनिया भर में मृत्यु और बीमारी की दरों की निगरानी करने और सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को मापने में मदद करती है। प्रतिपूर्ति और संसाधन आवंटन के लिए ICD का उपयोग करके विश्व के 70% स्वास्थ्य व्यय (3-5 अरब अमेरिकी डॉलर) आवंटित किए जाते हैं।

मुख्य विशेषताएं

  • ICD-11 दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रवृत्तियों और आंकड़ों की पहचान करता है और इसमें चोट, बीमारियों और मृत्यु के कारणों के लिए लगभग 55,000 यूनिक कोड शामिल किए गए हैं।
  • ICD-11 को तैयार करने में एक दशक से अधिक समय लगा है और पिछले संस्करणों की तुलना इसमें कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।
  • इसके अलावा इसे पहली बार पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक और उपयोगकर्ता के अधिक अनुकूल बनाया गया है।
  • ICD-11 में नए अध्याय भी शामिल किये गए हैं- पारंपरिक दवा पर और यौन स्वास्थ्य पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है।
  • डिजिटल और विडियो गेम की लत को मानसिक बीमारी यानी मनोविकार के रूप में वर्गीकृत किया है।