अर्थ बायो जीनोम प्रोजेक्ट

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय जैव वैज्ञानिकों ने ‘अर्थ बायो जीनोम प्रोजेक्ट’(Earth BioGenomeProject) लॉन्च किया। यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके द्वारा अगले 10 वर्षों में दुनिया के प्रत्येक ज्ञात पशु, पौधे और फंगल प्रजातियों के डीएनए का अध्ययन किया जाएगा।

अर्थ बायो जीनोम प्रोजेक्ट

  • अर्थ बायो जीनोम प्रोजेक्ट के तहत एक दशक के भीतर पशु, पौधे, प्रोटोजोआ और कवक की 1.5 मिलियन प्रजातियों के जीनोम (Genome) को रिकॉर्ड करने की योजना है।
  • अब तक, दुनिया भर के 19 शोध संस्थानों ने इस प्रोजेक्ट में भाग लेने और योजना बनाने के लिए हस्ताक्षर कर चुके हैं।
  • इस प्रोजेक्ट के तहत यूकेरियोटिक प्रजातियों के संपूर्ण डीएनए अनुक्रम को पढ़ने की उम्मीद किया जा रहा है।

आवश्यकता

1-5 मिलियन जीनोम का लक्ष्य विज्ञान द्वारा ज्ञात और सूचीबद्ध सभी यूकेरियोटिक प्रजातियों का प्रतिनिधित्व करना है। जीव वैज्ञानिक कहते हैं कि वास्तविक कुल अनुमानित 10 मिलियन से 15 मिलियन प्रजातियों के अनुमान के साथ कई और प्रजातियों की खोज बाकी हैं। लेकिन वे मानवीय गतिविधियों के परिणामस्वरूप तेजी से गायब हो रहे हैं।