राष्ट्रीय जलवाही स्तर प्रबंधन

जलवाही परतों के मानचित्रण के लिए राष्ट्रीय जलवाही स्तर प्रबंधन कार्यक्रम (एनएक्यूयूआईएम) की योजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य राज्यों में भूमिगत जल प्रबंधन और विकास की क्षमता बढ़ाना है।

राष्ट्रीय जलवाही स्तर मानचित्रण और प्रबंधन कार्यक्रम के लिए कुल लक्षित क्षेत्र 12.91 लाख वर्ग किलोमीटर है, जिसका मानचित्रण मार्च 2020 तक किया जाना है। जबकि देश में कुल 24 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की पहचान मानचित्रण के लिए की गई है। अक्टूबर 2018 के अंत तक 8.91 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए जलवाही स्तर मानचित्र और प्रबंधन योजनाएं विकसित की गई हैं। यह कार्य सम्बद्ध राज्य सरकारों की एजेंसियों के साथ साझा किया गया/साझा किया जाएगा।

शाहपुर कांडी बांध परियोजना

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के तत्वावधान में पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्य के बीच एक समझौता हुआ, जिसके अनुसार पंजाब में रावी नदी पर शाहपुर कांडी बांध परियोजना का कार्य फिर शुरू करने पर सहमति हुई। पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्य के बीच विवाद के बाद इस परियोजना का कार्य वर्ष 2014 से निलम्बित कर दिया गया था। नवम्बर, 2018 से इसका कार्य फिर शुरू किया गया। इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। परियोजना जून 2022 तक पूरी की जाएगी।