श्रीलंका के प्रधानमन्त्री की भारत यात्रा

श्रीलंका के प्रधानमन्त्री एच-ई- रानिल विक्रमसिंघे ने अक्टूबर, 2018 को भारत का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान व्यापार और निवेश, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने आतंकवाद और सुरक्षा के संबंध में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की।

स्लिनेक्स-2018: 7-13 सितंबर, 2018 के मध्य 6वां भारत-श्रीलंका नौसैन्य अभ्यास ‘स्लिनेक्स’ (SLINEX)-2018 त्रिकोमली, श्रीलंका में आयोजित किया गया। भारत और श्रीलंका के मध्य द्विपक्षीय समुद्री नौसैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2005 से हुई। स्लिनेक्स अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के मध्य आपसी समझ एवं सहयोग को बढ़ावा, पारस्परिकता में वृद्धि करना एवं एक-दूसरे की नौसैन्य प्रक्रियाओं को समझना है।