प्रोजेक्ट सुदूर दृष्टि

यह भारतीय खान ब्यूरो द्वारा शुरू की गई एक परियोजना है, जो राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) और अंतरिक्ष विभाग के साथ मिलकर प्रारंभ की गई है।

  • यह भुवन-आधारित सेवाएं हैं, जिनका उपयोग खनन क्षेत्रों के आवधिक परिवर्तनों की निगरानी और जमीनी हकीकत को सत्यापित करने के लिए किया जा रहा है। इन क्षेत्रों के डेटा का संग्रह करने के लिए मोबाइल ऐप का भी प्रयोग किया जाता है।

भुवन

भुवन इसरो का जीयो-पोर्टल है, जो उपयोगकर्ताओं को विजुअलाइजेशन सेवाएं और पृथ्वी अवलोकन डेटा प्रदान कर रहा है। यह एक वेब आधारित सेवा है, जो उपयोगकर्ताओं को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा तैयार किए गए मानचित्र आधारित सामग्री प्रदान करता है।

  • भुवन 2009 में प्रारंभ की गई, जिसकी सामग्री को 4 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रस्तुत की जाती है।
  • वर्तमान में, भुवन द्वारा दी जाने वाली 6,000 से अधिक मानचित्र सेवाओं का उपयोग विभिन्न कार्यों के संपादन में किया जा रहा है।