जैविक बीज फ़ार्म

25 सितंबर, 2022 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के मुरैना में ‘राष्ट्रीय बीज निगम’ (National Seed Corporation - NSC) के ‘जैविक बीज फार्म’ का शिलान्यास किया।

  • इसके प्रारंभ होने से मध्य प्रदेश के किसानों को तिलहन के नए जैविक बीज उपलब्ध होंगे।
  • पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्रलय ने राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव अभयारण्य की 207 हेक्टेयर भूमि डी-नोटिफिकेशन करने की अनुशंसा करने का फैसला लिया है।
  • अभयारण्य क्षेत्र राजस्व भूमि होने से रेत की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर होगी, जिससे रोजगार में भी वृद्धि होगी।

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड

  • राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड स्थापना मार्च 1963 में प्रमाणित बीजों के उत्पादन के लिए की गई थी।
  • पूरे देश में निगम के 11 क्षेत्रीय कार्यालय, 22,000 हेक्टेयर भूमि वाले 5 फार्म, 48 क्षेत्रीय कार्यालय/उप-इकाई, 30 बीज उत्पादन केंद्र और 107 विपणन केंद्र हैं।