प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान

9 सितंबर, 2022 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ (Pradhan Mantri TB Mukt, Bharat Abhiyaan) का शुभारंभ किया।

  • प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य 2025 तक भारत से टीबी को समाप्त करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार, सभी राष्ट्रों ने वर्ष 2030 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘नि-क्षय 2.0’ (Ni-kshay 2.0) पहल की भी शुरुआत की। ‘नि-क्षय 2.0’ एक पोर्टल है, जो टीबी उपचार से गुजरने वालों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।