प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

10 सितंबर, 2022 को ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) के दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रलय के मत्स्य विभाग ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितंबर, 2020 को बिहार सहित देश के 21 राज्यों में 20,050 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का शुभारंभ किया।

  • इसे आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत वित्त वर्ष 2020-21 से वित्त वर्ष 2024-25 तक 5 वर्ष की अवधि के दौरान सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में कार्यान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना में मुख्य रूप से रोजगार सृजन गतिविधियों जैसे समुद्री शैवाल और सजावटी मछली के पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य 2024-25 तक मत्स्य उत्पादन में अतिरिक्त 70 लाख टन की वृद्धि करना और मछुआरों और मत्स्य किसानों की आय दोगुनी करना है।