श्रीलंका को हराकर भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने 15 जनवरी, 2023 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को हराकर एकदिवसीय मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत की मेजबानी में खेले गए तीन मैचों की एकदिवसीयश्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में भारत ने यह जीत दर्ज की।
  • भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 317 रनों के बड़े अंतर से हराया है।
  • टीम इंडिया ने चौथी बार एकदिवसीय सीरीज में श्रीलंका को हराया है।
  • भारत की यह जीत क्रिकेट के एकदिवसीय मैच के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था।

एकदिवसीय इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत

  1. भारत बनाम श्रीलंका 317 रन (15 जनवरी, 2023);
  2. न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड 290 रन (1 जुलाई, 2008);
  3. ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान 275 रन (4 मार्च, 2008);
  4. दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे 272रन (22 अक्टूबर, 2010);
  5. दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका 258 रन (11 जनवरी, 2012)।

खेल परिदृश्य