विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी ने रजत पदक जीता

कोनेरू हम्पी ने 30 दिसंबर, 2022 को अल्माटी, कजाकिस्तान में संपन्न एफआईडीई वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रजत पदक जीता।

महत्वपूर्ण तथ्यः महिला वर्ग में कजाकिस्तान की बिबिसारा बालाबायेवा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कोनेरू हम्पी दूसरे स्थान पर आकर रजत पदक जीता।

  • वह 12.5 अंकों के साथ कजाकिस्तान की विजेता बिबिसारा बालाबायेवा से सिर्फ आधा अंक पीछे रहीं।
  • कोनेरू इससे पूर्व हम्पी ने 2019की विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती थी। पुरुष वर्ग में मैग्नस कार्लसन ने जीत हासिल की।

GK फ़ैक्ट

  • विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिपः अंतरराष्ट्रीय शतरंज शासी निकाय एफआईडीई वर्ष के अंत में विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन करता है।
  • केवल तीन भारतीय विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हम्पी और सविताश्री ने एफआईडीई वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।

एफआईडीई (FIDE)

  • अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ 20 जुलाई, 1924 को पेरिस, फ्रांस में स्थापित किया गया था।

खेल परिदृश्य