शुभमन गिल का एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगते हुए विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्यः शुभमन ने अपने 19वें एकदिवसीय मैच में 149 गेंदों पर दोहरा शतक लगाते हुए 208 रन बनाए।

  • गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं।
  • उनसे पूर्व सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन, भारतीय खिलाड़ी एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
  • साथ ही क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज), मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) और फखर जमा (पाकिस्तान) भी एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ी

रन

खिलाफ

वर्ष

रोहित शर्मा

264

श्रीलंका

2014

वीरेंद्र सहवाग

219

वेस्टइंडीज

2011

ईशान किशन

210

बांग्लादेश

2022

रोहित शर्मा

209

ऑस्ट्रेलिया

2013

रोहित शर्मा

208

श्रीलंका

2017

शुभमन गिल

208

न्यूजीलैंड

2023

सचिन तेंदुलकर

200

द. अफ्रीका

2010

खेल परिदृश्य