हॉकी विश्व कप 2023

29 जनवरी, 2023 को ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी करते हुए तीसरी बार एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीता। जर्मनी इससे पहले 2002 और 2006 में पुरुष हॉकी विश्व कप जीता था।
  • जर्मनी के लिए निकलास वेलेन, गोंजालो पेइलाट और कप्तान मैट्स ग्रेमबुश ने गोल किये।
  • पुरुष हॉकी विश्व कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है, जिसने चार बार यह खिताब अपने नाम किया है।
  • 16 टीमों के इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 13 जनवरी को खेला गया। कटक के बाराबती स्टेडियम में हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया गया था।

खेल परिदृश्य