वनलाइनर समसामयिकी

  • भारत की किस प्रसिद्ध एथलीट को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया? - पीटी ऊषा
  • 2 दिसंबर, 2022 को भारत के कंज्यूमर टेक ब्रांड नॉइज ने अपनी स्मार्टवॉच सीरीज के लिए किस युवा आइकन क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है? - विराट कोहली
  • 14 जनवरी, 2022 से दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले पहले आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अंडर-19, महिला टी20 विश्व कप में कौन-सी महिला बल्लेबाज भारत का नेतृत्व करेगी? - शैफाली वर्मा
  • 5 दिसंबर 2022 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर महिला क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है? - हृषिकेश कानिटकर
  • 16 दिसंबर, 2022 को विश्व फुटबॉल शासी निकाय फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अगले फुटबॉल क्लब विश्व कप की मेजबानी किस देश द्वारा किये जाने की घोषणा की है? - मोरक्को
  • 17 दिसंबर, से 22 दिसंबर, 2022 तक राष्ट्रीय ईएमआरएस स्पोर्ट्स मीट 2022-23 का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की मेजबानी किसके द्वारा की गई है? - आंध्र प्रदेश ट्राइबल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीटड्ढूशंस सोसाइटी द्वारा
  • खेलो इंडिया योजना के घटक, ‘खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन’ के तहत देश भर में कितने खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है? - 298
  • केप टू रियो रेस नामक समुद्री नौकायन दौड़, जिसका समापन रियो डी जनेरियो, ब्राजील में होगा, किस महासागर में आयोजित किया जाता है? - ट्रांस-अटलांटिक महासागर
  • लगातार पांचवीं बार महाराष्ट्र ओपन की टाइटल स्पॉन्सर कौन सी कंपनी होगी? - टाटा मोटर्स
  • अल-रिहला (अर्थ - ‘यात्रा’) 14वीं शताब्दी के खोजकर्त्ता इब्न बतूता द्वारा लिखित एक यात्रा वृत्तांत का संदर्भ है। इसे किस वैश्विक खेल का आधिकारिक बाल घोषित किया गया है? - फीफा विश्व कप आधिकारिक बॉल
  • FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया - हरमनप्रीत सिंह
  • एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023, 28 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किस देश में आयोजित किया जायेगा? - भारत (नई दिल्ली)
  • पोलैंड के मार्टिन पावेल्स्की ने किसे हराकर मिस्र के शर्म अल शेख में 15,000 अमेरिकी डॉलर का आईटीएफ पुरुष टेनिस टूर्नामेंट जीता? - शीर्ष वरीयता प्राप्त शशिकुमार मुकुंद

खेल परिदृश्य