ईशान किशन

10 दिसंबर, 2022 को ईशान किशन ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मैच में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

  • बांग्लादेश के खिलाफ बांग्लादेश के चटोग्राम में खेले गए मैच में सिर्फ 126 गेंदों पर 24 चौके और 10 छक्के की मदद से यह शतक रिकार्ड बनाया।
  • इससे पहले रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने भारत में ही दोहरा शतक लगाया था।
  • ईशान किशन पुरुषों के वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। ईशान ने 24 साल 145 दिन की उम्र में दोहरा शतक बनाया। ईशान का यह 10वां वनडे मैच था।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जो वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले दोहरा शतक लगाने के समय 26 साल और 186 दिन के थे।
  • यह रिकॉर्ड पहले वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।
  • सभी वनडे (पुरुषों और महिलाओं में) में सबसे तेज दोहरा न्यूजीलैंड के अमेलिया केर के नाम था। उन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 134 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।
  • पहली बार किसी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 400 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं।

खेल परिदृश्य