19वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड-2022
2 से 12 दिसंबर, 2022 तक भारत ने कोलंबिया के बोगोटा में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) 2022 में 6 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष रैंक हासिल किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
- इस प्रतियोगिता में भारत के कुल 6 छात्रें ने हिस्सा लिया और प्रत्येक ने एक-एक स्वर्ण अर्जित किया।
- इस प्रतियोगिता में 35 देशों के 203 छात्रें ने भाग लिया था।
- यह लगातार तीसरा वर्ष है तथा कुल मिलाकर चौथा वर्ष है, जिसमें भारत ने ‘ऑल-गोल्ड’ प्रदर्शन किया है।
- IJSO में कुल 20 स्वर्ण, 42 रजत और 59 कांस्य पदक प्रदान किए गए; जिसमें भारत ने 6 स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र देश होने के नाते सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीता।
- भारतीय दल के 3 सदस्यों ने भी प्रायोगिक श्रेणी में संयुत्तफ़ रूप से कांस्य पदक जीता।
- ओलंपियाड कार्यक्रम के लिए होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) देश का नोडल केंद्र है।
- भारत के विजेताः अरित्र मल्होत्र (दिल्ली), राजदीप मिश्रा (गुजरात), अवनीश बंसल (उत्तराखंड), वासु विजय (राजस्थान), देवेश पंकज (महाराष्ट्र), बनीब्रता मजी (आंध्र प्रदेश)।
- इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड के बारे में: यह प्रतियोगिता सोलह वर्ष से कम उम्र के छात्रें के लिए प्राकृतिक विज्ञान में एक वार्षिक व्यत्तिफ़गत और टीम प्रतियोगिता है।
- यह युवाओं की सामान्य शिक्षा और उनके जीवन के सभी पहलुओं में प्राकृतिक विज्ञान के महत्व को मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया है।
- इसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयास में उत्कृष्टता की खोज को बढ़ावा देना और पुरस्कृत करना है।
खेल परिदृश्य
- 1 वनलाइनर समसामयिकी
- 2 राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता
- 3 IBA युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2022
- 4 पुरुष हॉकी विश्व कप-2023
- 5 हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण
- 6 आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार
- 7 बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप-2022
- 8 आईएसएसएफ प्रेसिडेंट कप-2022
- 9 FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप-2022
- 10 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स-2022
- 11 फीफा विश्व कप खिताब-2022
- 12 राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग प्राधिकरण (नाडा)
- 13 नाडा इंडिया ने 2023 के लिए पंजीकृत परीक्षण पूल सूची की घोषणा की
- 14 टारगेट ओलंपिक पोडियम
- 15 भारतीय सेना में 4 मेधावी महिला खिलाड़ियों का चयन
- 16 नीरज चोपड़ा
- 17 ईशान किशन