​विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2022

सितंबर 2022 में सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2022 में बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्यूर्टो रिको के सेबास्टियन सी रिवेरा को 11-9 से पराजित कर यह पदक हासिल किया है।

  • विश्व चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया का यह चौथा पदक था। भारत ने बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2022 में 2 कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। महिलाओं के 53 किग्रा में विनेश फोगाट ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।