नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का 68वां संस्करण

4 सितंबर, 2022 को पल्लथुरुथी बोट क्लब (Pallathuruthy Boat Club) के महादेविकाडु कट्टिल थेकेथिल चुंदन (स्नेकबोट) ने पुन्नमदा झील (Punnamada Lake) पर आयोजित नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का 68वां संस्करण जीत लिया है।

  • संतोष चाको की कप्तानी वाली पल्लथुरुथी बोट क्लब की टीम ने 4-30-77 मिनट का समय लेकर शानदार जीत हासिल करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
  • एनसीडीसी बोट क्लब कुमारकोम के नादुभागम चुंदन दूसरे स्थान पर रहे। वीयापुरम चुंदन (पुन्नमदा बोट क्लब) और चंपाकुलम चुंदन (पुलिस बोट क्लब, अलाप्पुझा) तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

GK फ़ैक्ट

  • वेम्बनाड झील भारत की सबसे लंबी झील है।
  • यह पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा रामसर स्थल है। इस झील को कोट्टायम में वेम्बनाडु झील और वायकोम एवं अलाप्पुझा में पुन्नमदा झील के रूप में जाना जाता है। केरल राज्य में तीन रामसर स्थल वेम्बनाड, अष्टमुडी और सस्थामकोट्टा झील हैं।