वन लाइनर समसामयिकी

  • हाल ही में न्यूजीलैंड के किस 36 वर्षीय ऑलराउंडर क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है? - कॉलिन डी ग्रैंडहोम
  • 4 सितंबर, 2022 को रेड बुल के किस खिलाड़ी ने लगातार दूसरे साल डच ग्रैंड प्रिक्स (Dutch Grand Prix) जीत लिया है? - मैक्स वेर्स्टापेन ने
  • हाल ही में किस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की? - मुशफिकुर रहीम ने
  • 4 सितंबर, 2022 को किस 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी ने कुआलालंपुर में मलेशियाई ‘एज ग्रुप रैपिड शतरंज चैंपियनशिप’ में स्वर्ण पदक जीता? - अनुष्का बियाणी
  • 5 सितंबर, 2022 को किसने घोषणा कि की वह घरेलू मैदान पर आयोजित सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों (महिला और पुरुष दोनों) के लिए शीर्ष प्रायोजक होगा? - मास्टरकार्ड ने
  • हाल ही में डूरंड कप का 131वां संस्करण किसने जीता है? - बेंगलुरु एफसी ने
  • क्रिकेटर एरोन फिंच ने वनडेशृंखला से संन्यास ले लिया है, ये किस देश से सम्बंधित हैं? - ऑस्ट्रेलिया
  • पहली बार कौन सा हिमालयी राज्य रणजी ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा? - सिक्किम
  • सितंबर 2022, में ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर कौन बन गए हैं? - विराट कोहली
  • पूर्व अंपायर असद रऊफ का 66 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह किस देश से सम्बंधित थे? - पाकिस्तान
  • सितंबर 2022 किस भारतीय क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा की है? - रॉबिन उथप्पा
  • सितंबर 2022 में किसने भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया? - अनिल खन्ना ने
  • सितंबर 2022 में बेलग्रेड में आयोजित हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2022 में महिलाओं की 53 किग्रा में विनेश फोगाट ने कौन सा पदक हासिल किया? - कांस्य पदक
  • सितंबर 2022 में कोलकाता में हुए फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु एफसी ने किस टीम को हराकर 2-1 से डूरंड कप जीता लिया है? - मुंबई सिटी एफसी को
  • सितंबर 2022 में आयोजित हुए जूलियस बेयर जेनरेशन कप शतरंज ऑनलाइन टूर्नामेंट में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने फाइनल में भारत के किस खिलाड़ी को पराजित किया है? - अर्जुन एरिगैसी
  • हाल ही में सम्पन्न डेविस कप टेनिस में विश्व ग्रुप प् टाई में भारत को 3-0 से किस देश ने पराजित किया? - नॉर्वे ने
  • सितंबर 2022 में बेलग्रेड में आयोजित हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2022 में भारत के बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा में कौन-सा पदक हासिल किया है ? - कांस्य पदक
  • हाल ही में काठमांडू के दशरथ रंगशाला स्टेडियम में आयोजित दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ -SAFF महिला चैम्पियनशिप में किस देश ने नेपाल को 3-1 से पराजित कर विजेता बना। - बांग्लादेश ने