सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023

  • संस्थागत श्रेणी में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम, दोनों का ही वर्ष 2023 के लिए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चयन किया गया है।
  • ओएसडीएमए ने विभिन्न चक्रवातों और ओडिशा बाढ़ (2020) के दौरान प्रभावी रूप से कार्य किया था।
  • लुंगलेई फायर स्टेशन ने 24 अप्रैल, 2021 को लुंगलेई शहर से घिरे निर्जन वन क्षेत्रों में लगी प्रचंड आग को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया था।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कारः यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निःस्वार्थ सेवा को मान्यता देने तथा उन्हें सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

  • इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।

लघु संचिका