MAREX-2023 अभ्यास

अमेरिका और श्रीलंका के बीच जनवरी 2023 में ‘MAREX-2023 अभ्यास’ के पाँचवें संस्करण का आयोजन किया गया है।

  • इस अभ्यास का पूरा नाम कोऑपरेशन अफ्रलोट रेडीनेस एंड ट्रेनिंग (CARAT)/Marine Exercise (MAREX) 2023 है।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह संयुक्तअभ्यास सामरिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य युद्धाभ्यास के बीच आपदा राहत की तैयारी और स्वतंत्र हिन्द-प्रशांत बनाए रखने के लिए हैं।

  • इसमें CARAT/MAREX 2023 अभ्यास में श्रीलंका नौसेना, श्रीलंका वायु सेना, जापान समुद्री आत्मरक्षा बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रतिभागी शामिल हुए।

CARAT/MAREX अभ्यास

  • अमेरिका के प्रशांत बेड़े द्वारा दक्षिण- पूर्व एशिया में आसियान के सदस्य देशों के साथ एक वार्षिक अभ्यास के रूप में ‘Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT)’ का आयोजन किया जाता है।
  • इस अभ्यास में नौ राष्ट्रः कंबोडिया, बांग्लादेश, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड भाग लेते हैं।

लघु संचिका