संक्षिप्त सामयिकी

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में फैले SARS-CoV-2 के एक नए प्रकार B.1.1.529 को एक ‘चिंता के प्रकार’ (variant of concern) के रूप में वर्गीकृत किया है। इसे ‘ओमिक्रोन’ (Omicron) नाम भी दिया गया है।
  • विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने 1-3 नवंबर तक गाम्बिया का दौरा किया। उनकी इस यात्र के दौरान दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा आवश्यकता से छूट पर समझौता और भारत और गाम्बिया के बीच सहयोग के लिए एक सामान्य फ्रेमवर्क समझौता शामिल हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के ‘क्रिसमस द्वीप’ को एक वार्षिक घटना ‘लाखों केकड़ों (लाल केकडों) के प्रवासन’ के लिए जाना जाता है। क्रिसमस द्वीप, ऑस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि के पश्चिम में 1500 कि.मी. और पर्थ से 2600 कि.मी. दूर हिंद महासागर में स्थित है।
  • रक्षा मंत्रालय ने 23 नवंबर को 7.5 लाख ‘एके-203 असॉल्ट राइफलों’ के निर्माण के लिए रूस के साथ 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी।
  • स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता और स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने 24 नवंबर को संसद में बजट हार के बाद इस्तीफा दे दिया है।
  • जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने महामारी से हुई देश की बदहाल अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए 19 नवंबर को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए रिकॉर्ड 490 बिलियन डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राज्य अमेरिका के शोम्बी शार्प को भारत में ‘यूएन रेजीडेंट कॉर्डिनेटर’ (UN Resident Coordinator) के रूप में नियुक्त किया है।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 10 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेना के चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि प्रदान की।
  • श्रीलंका ने भारत के साथ संसदीय मैत्री संघ (Parliamentary Friendship Association) का गठन किया है।
  • बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा को एक बैंक से गबन और विदेशों में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ग्यारह साल कैद की सजा सुनाई गई है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए न्यूयॉर्क से महिला सांसद कैरोलिन बी मैलोनी (Carolyn B Maloney) द्वारा 3 नवंबर को प्रतिनिधि सभा में ‘दीपावली डे एक्ट’ (Deepavali Day Act) पेश किया गया।
  • मारे गए समलैंगिक अधिकार नेता हार्वे मिल्क के नाम पर 6 नवंबर को अमेरिकी नौसेना जहाज ‘यूएसएनएस हार्वे मिल्क’ (USNS Harvey Milk) लॉन्च किया गया।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका एक सदस्य देश के रूप में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल हो गया है। यह वैश्विक ऊर्जा संक्रमण को उत्प्रेरित करने के लिए आईएसए के ढांचे के समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 101वां देश बन गया है।
  • नेपाल नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली की तर्ज पर अपना राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करेगा।
  • चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमन ने 28 नवंबर को सेंट्रल-राइट गठबंधन के नेता ‘पेट्र फियाला’ (Petr Fiala) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध